देश का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करता है. देश की प्रतिष्ठा बरकरार रखने की ज़िम्मेदारी तो वैसे हर देशवासी के कंधे पर होती है, लेकिन प्राथमिक रुप से ज़िम्मेदारी और देशवासियों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य एक प्रधानमंत्री का होता है.
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने भाषण से सबके दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं. मीडिया ने आपको प्रधानमंत्री के इतिहास से संबंधी सारी बातें बता दी हैं, लेकिन आपको ये नहीं बताया होगा कि प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है? चलो हम आपको बता देते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी सैलरी पाते हैं.
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश के प्रधानमंत्री सबसे ज़्यादा सैलरी पाने वालों की सूचि में 11वां स्थान रखते हैं. मोदी की सालाना पगार 19 लाख रुपये है.
Source: pmindia
2. प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर
कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर की सैलरी 1.62 करोड़ रुपये है.
Source: westerngazette
3. बराक हुसैन ओबामा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा की सैलरी सबसे ज़्यादा है. उन्हें ढाई करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.
Source: biography
4. एंजेला मार्केल
जर्मन की चांसलर एंजेला मार्केल की सैलरी 1.46 करोड़ रुपये है.
Source: shrinews
5. जैकब जूमा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा की सैलरी लगभग 1.39 करोड़ है.
Source: aajtak
6. डेविड कैमरन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को 1.34 करोड़ रुपये मिलते हैं.
Source: telegraph
आज ये लोग तो महाशक्तिशाली देशों का दारोमदार संभाल रहे हैं. इसके लिए पैसे की नहीं बल्कि सूझ-बूझ की ज़रूरत होती है, जो जनता द्वारा तय की जाती है.